गंगापार, जनवरी 13 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलन नहर से संबंधित जलना माइनर की साफ-सफाई ठीक ढंग से न होने से टेल तक सिंचाई का पानी पहुंचने से पहले माइनर टूट गई जिससे ममोली गांव सहित अन्य गांवों के किसान की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार माइनर के टूट जाने से पचास बीघे में बोई गई, गेहूं की फसल नष्ट हो गई। ममोली गांव के किसान हरीलाल यादव, पप्पू यादव, रवीन्द्र शुक्ला, कैलाशनाथ शुक्ला सहित कई ने बताया कि बेलन नहर से संबंधित ठेकेदार ने माइनर की साफ-सफाई में जेसीबी का प्रयोग कर रखा था। जिससे कई जगह माइनर क्षतिग्रस्त हो गई। जब भी सिंचाई का पानी छोड़ा जाता है। माइनर टूट जाती है। इसकी शिकायत इंजीनियरों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर तिगजा गांव के सामने से निकली बरसैता माइनर में अधिकारियों ने किसानों की सिंचाई समस्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.