नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर जिला स्पेशल टास्क फोर्स ने रूप नगर में जल बोर्ड के ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में साजिशकर्ता समेत तीन को गिरफ्तार किया है। डीसीपी निहारिका भट्ट ने शुक्रवार को बताया कि साजिशकर्ता के पीड़ित से नजदीकी कारोबारी रिश्ते थे। उसने रोहिणी के भी ठेकेदार को धमकी दिलाई थी। डीसीपी ने बताया कि 16 सितंबर को रूप नगर स्थित जल बोर्ड के ठेकेदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताया था। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच एसटीएफ के इंस्पेक्टर आशीष दुबे को सौंपी गई थी. यह भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ का नाम, रंगदारी का काम; दुबई वाले दोस्त से दिलाते थे धमकी, दिल्ली पुलिस ने 4 दबोचेजांच की प्रक्रिया जांच में माल...