बिजनौर, दिसम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद बिजनौर ने शुक्रवार को जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कोटेदारों के कमीशन में बढ़ोतरी और कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। शुक्रवार को परिषद के जिलाध्यक्ष शेर सिंह के नेतृत्व में डीएसओ कार्यालय पहुंचे कोटेदारों ने कहा कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में कमीशन या मिनिमम इनकम गारंटी दी जा रही है, उसी आधार पर उत्तर प्रदेश में भी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि कोटेदारों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार लगातार मनमानी कर रहे हैं, जिससे रोजमर्रा के कामकाज पर भारी असर पड़ रहा है। कोटेदारों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विशाल शर्मा, बीना त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.