बागपत, मार्च 15 -- बागपत की ब्लॉक प्रमुख द्वारा चेकर डोंगल नहीं लगाने की वजह से ठेकेदारों को विकास कार्यों का भुगतान अटका हुआ। भुगतान न होने की वजह से तीन गांवों में चल रहे विकास कार्यों को ठेकेदारों ने रोकने की चेतावनी दी है। बागपत बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख को पत्र भेजकर चेकर डोंगल लगाने का अनुरोध किया है। बागपत बीडीओ भामर सिंह ने ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी को पत्र जारी कर बताया कि क्षेत्र पंचायत बागपत के कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान के समय रोकी गई 16 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करने हेतु चेकर डोंगल लगाने का अनुरोध किया गया था। आज तक भी डोंगल नही लगाया गया है। तीन गांव बुढेड़ा, गाधी, धनौरा सिल्वरनगर में चल रहे आठ निर्माण कार्यों का 59.70 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो रहा है। बताया कि पत्रावलियों पर हस्ताक्षर उपरांत डोंगल लाया जाना है। डोंगल न ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.