काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर, संवाददाता। दो ठेकेदारों ने क्षेत्र के एक चर्चित समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को सरवरखेड़ा निवासी शफीक और जहूर ने काशीपुर कोतवाल प्रभारी हरेंद्र चौधरी को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण का कार्य उन्होंने एक स्थानीय समाजसेवी के लिए किया था। बताया कि इस कार्य के लिए 21 लाख रुपये का एग्रीमेंट हुआ था, जबकि करीब चार लाख रुपये का अतिरिक्त कार्य भी किया गया। इस तरह कुल 25 लाख रुपये का काम किया गया, जिसमें से अब तक लगभग साढ़े नौ लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं और शेष भुगतान लंबित है। यह भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा देकर 15 लोगों से 78 लाख ठगे आरोप है कि पिछले डेढ़ वर्ष से वे भुगता...