विकासनगर, मार्च 21 -- लोक निर्माण विभाग साहिया कार्यालय में पंजीकृत ठेकेदारों की बैठक समिति अध्यक्ष बलवीर सिंह राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ई-निविदा से जुड़ी नई शर्तों और ऑनलाइन चालान व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ठेकेदारों ने कहा कि ई-निविदा प्रक्रिया में अब विभाग के नाम पर सीधे ऑनलाइन चालान कट रहा है, जबकि पहले ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान किया जाता था। नई व्यवस्था को लेकर कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। समिति अध्यक्ष बलवीर सिंह राठौर ने बताया कि इस प्रकार की शर्तें केवल लोक निर्माण विभाग में ही लागू हैं, जबकि अन्य विभागों में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से छोटे ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...