बाराबंकी, अप्रैल 6 -- कोठी। नगर पंचायत सिद्धौर क्षेत्र के डोमनगड़हा वार्ड में सोमवार को विद्युत पोल पर लगे एक केबल बॉक्स को सही करने के दौरान एक युवक खंभे से नीचे आ गिरा। घायलावस्था में उसे सीएचसी सिद्धौर ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा गया है। मृतक ठेकेदार के अंडर में दैनिक श्रमिक था। रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा गांव निवासी अनिल कुमार (30) सिद्धौर के डोमनगडहा वार्ड में विद्युत खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में लोगों ने उसे सीएचसी सिद्धौर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में 33 केवी पावर हाउस सिद्धौर के क्षेत्रीय जेई दयाल कुमार के मुताबिक नगर पंचायत में विद्युत पोल पर लगे केबल बॉक्स को सही करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.