ठेकेदारी प्रथा से रखे पंप ऑपरेटर्स का हो रहा आर्थिक शोषण : मोर्चा
विकासनगर, जून 28 -- जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सिंचाई नलकूप खंडों की लिफ्ट योजना के तहत ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से नियुक्त पंप ऑपरेटरों के आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये पंप ऑपरेटरों को बीते 17 साल से मेहनताना के नाम पर ईपीएफ और ईएसआई काटकर मात्र 5500 -6000 रुपये थमाकर इति श्री की जा रही है। रविवार को अस्पताल रोड स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जल संस्थानों में भी पंप ऑपरेटर्स तैनात किए गए हैं, जिनको ठेकेदार की ओर से मात्र चार-साढ़े चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों की 24 घंटे की ड्यूटी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन कर्मचारियों का इतना बड़ा शोषण कई वर्षों से हो रहा है, लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधि और सरकार खामोश क्यों है। आरोप लगाया कि शासन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.