आरा, सितम्बर 28 -- -ठेका-संविदा से बेरोजगार युवाओं के श्रम के शोषण के साथ स्थायी रोजगार से वंचित किया जा रहा -अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 22वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन प्रतिनिधि सत्र का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ए. श्रीकुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सरकारी विभागों में ठेका, संविदा, आउटसोर्सिंग और अस्थायी नियुक्ति की नीति को बंद कर नियमित नियुक्ति करें। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के 22वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को प्रतिनिधि सत्र के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारें केवल अस्थायी नियुक्ति की नीति को बढ़ावा दे रही हैं। इससे बेरोजगार युवाओं के श्रम का शोषण बढ़ रहा है और उन्हें स्थायी रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित किया जा रहा है। उन...