बेगुसराय, मार्च 22 -- बीहट। हर्ल मैदान में विस्तारीकरण परियोजना समेत अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले ठेका मजूदरों ने विधिसम्मत मजदूरी तथा सुविधा की मांग की। हर्ल में ठेका मजदूरों ने बैठक कर अपने हक को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति पर विमर्श किया। ठेका मजदूरों ने बताया कि श्रम अधिनियम के अनुरूप मजदूरी तथा सुविधा की मांग करने पर ठेका श्रमिकों का गेटपास सीज कर लिया जाता है। प्रबंधन के द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता है। मौके पर जिला श्रमिक कार्य प्रमुख शंभू कुमार, अजीत कुमार, संजय कुमार, राजकिशोर सिंह, शंकर शर्मा, अरविंद राय, पंकज सिंह समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.