फिरोजाबाद, जून 24 -- विगत दिनों खेड़ाखुर्द की महिलाओं द्वारा शराब के ठेका पर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसको लेकर बुधवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई नहीं करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि कोरारी ग्राम पंचायत में एक शराब का ठेका निर्धारित किया है, जो खेड़ाखुर्द में संचालित किया जा रहा है। इस ठेका पर सुबह से देर रात शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। ठेका स्वामी लोगों को शराब पिलाकर जमीन हड़पने का काम कर रहा है। जिसका महिलाओं द्वारा विरोध किया जाता है। 21 जून को महिलाएं खेतों की ओर जा रही थी, उसी दौरान ठेका स्वामी और सेल्समैन द्वारा छेड़छाड़ करने लगे।महिलाओं ने जब विरोध किया तो उक्त लोगो...