सोनभद्र, अप्रैल 17 -- ओबरा। ठेका मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थानीय तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में परियोजना के उच्च प्रबंधन सहित अन्य अधिकारियों और मजदूरों के बीच हुए समझौते का कड़ाई से पालन करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि डीडी सिंह संविदाकार के मजदूरों को काम पर तत्काल बहाल किया जाए, पूरी परियोजना में न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक व जीवन सुरक्षा व श्रम कानून को लागू किया जाए, 60 वर्ष आयु पर रिटायर ठेका श्रमिकों को ग्रेच्युटी देने आदि मांगे को लेकर ज्ञापन दिया गया। वही ज्ञापन की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएम, एसपी, एसडीएम ओबरा और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूकेडी ने सिडकुल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.