बेगुसराय, फरवरी 28 -- बीहट। ठेका मजदूरों की बैठक शुक्रवार को केशावे में हुई। बैठक में दो फरवरी को हुए समझौते को लागू करने में कंपनी प्रबंधन के द्वारा किये जा रहे टालमटोल पर नाराजगी जाहिर की गई। सर्वसम्मति से ठेका मजदूरों ने समझौते को लागू करने की मांग को लेकर कंपनी के मुख्य द्वार के समीप स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष 6 मार्च को मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नेतृत्व में धरना देने का निर्णय लिया। धरना कार्यक्रम को लेकर एक संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इसमें भरत कुमार, रवि कुमार, अमर कुमार, माधव कुमार ठाकुर, राकेश भारती, सिंकदर सिंह, नादिल फ रीदी, बूजनंदन राय समेत अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.