धनबाद, सितम्बर 25 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी टाउनशिप के रांगामाटी स्थित आरएमफोर कॉलोनी के ठीक सामने मोहल्ले में एक निजी आवास में 36 वर्षीय युवक रविकांत सिंह का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक एसीसी सीमेंट कंपनी में ठेका कर्मचारी के रुप में काम करता था। मृतक प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र था। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। यह भी पढ़ें- आरएमफोर कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसीमृतक के परिवार की स्थिति मृतक के मझले भाई सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रविकांत गुरुवार शाम को चार बजे ड्यूटी से लौटा था। सुबह घर में सफाई का काम करने वाली दाई ने सफाई के लिए घर का दरवाजा खोला तो मृतक का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया। इतने में घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बलियापुर पुलिस को सूचित किया।पुलिस की कार्रवाई सूचना पाकर बलियापुर था...