बोकारो, जून 18 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के अंतर्गत बीपीएससीएल में कार्यरत ठेका मजदूर शिव शंकर हेंब्रम की करंट लगने से हुई मौत के बाद गुरुवार को बोकारो जनरल अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने मुआवजा और आश्रित को नौकरी दिए बिना शव लेने से इंकार कर दिया। मृतक के गांव बुढ़ीडीह और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बीजीएच पहुंचे और बीपीएससीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 2 लाख मुआवजा व आश्रित को नियोजन देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बीएसएल प्रबंधन की ओर से अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ...