ठेका मजदूरों से अधिकारियों के आवासों में निजी कार्य कराने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, जून 27 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने गुवा स्थित यूनियन कार्यालय में प्रेस से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन के कुछ अधिकारी ठेका मजदूरों से अपने सरकारी आवासों में निजी कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन को इस संबंध में कई ठेका श्रमिकों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। रामा पांडे ने कहा कि यदि ये शिकायतें सही हैं, तो ठेका मजदूरों से निजी कार्य कराना नियमों और श्रम व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि ठेका श्रमिकों से केवल सेल के कार्यस्थलों और सार्वजनिक कार्यों में ही काम लिया जाए तथा अधिकारियों के निजी आवासों में उनसे किसी प्रकार का व्यक्तिगत कार्य नहीं कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ठेका मजदूरों को प्रलोभन देकर निजी कार्य कराया जा रहा है, जिसे तत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.