बेगुसराय, फरवरी 25 -- बेगूसराय,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) के जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत ठेका मजदूर अपने वैधानिक अधिकारों और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और ऐक्टू उनके आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मजदूरों पर मुकदमे दर्ज करना, बड़े पैमाने पर गेट पास ब्लॉक करना, धमकाना तथा आंदोलन रोकने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा लागू करना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। यदि प्रशासन और प्रबंधन ने दमनात्मक कदम वापस नहीं लिए तो ऐक्टू आंदोलन के समर्थन में व्यापक और तीव्र संघर्ष छेड़ने को बाध्य होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.