बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के ठेका मजदूरों ने मोटर साइकिल जुलूस निकालकर विस्थापित गांवों में जन जागरण अभियान की शुरुआत कर जंग का ऐलान कर दिया है। ठेका मजदूरों के 20 प्रतिशत छटनी के खिलाफ प्लांट के अंदर और बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में जंग का ऐलान किया गया। क्योंकि अधिकतर गरीब ठेका मजदूर इस इलाके के विस्थापित हैं। महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर इस्पात मंत्रालय बोकारो स्टील प्लांट को कॉरपोरेट के हवाले करने की साजिश कर रहा है। जो बर्दाश्त के बाहर है। सेल के पूर्व से चल रहे कांटेक्ट पद्धति में बेहतर सुधार की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- काम करने वाले ठेका मजदूरों की संख्या घटाना बेरोजगारी को है बढ़ावा देना : चौबे जबकि 20 प्रतिशत मजदूरों की छटनी बेरोजगारी को बढ़ावा देगी। उ...