ठेका मजदूरों को मिलेगा बढ़े हुए ईपीएफ का लाभ
बोकारो, अक्टूबर 3 -- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के विभिन्न विभागों में काम करने वाले सप्लाई/ठेका मजदूरों को लंबी लड़ाई के बाद बढ़े हुए ईपीएफ का लाभ मिलेगा। इससे यहां के मजदूरों में खुशी है। सेवानिवृत्त ठेका मजूदरों को इसका लाभ मिलना शुरू भी हो गया है। भारतीय मजदूर संघ ने सीटीपीएस प्रबंधन द्वारा ईपीएफ में किए गए कटौती व विसंगति पर क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय रांची में वर्ष 2008 में शिकायत की थी।
मामले की पृष्ठभूमि स्थानीय प्रबंधन मूल वेतन और वीडीए में ही ईपीएफ काटती थी, अन्य पर नहीं। बीएमएस से जुड़े बृजबिहारी शर्मा व नवीन शर्मा ने इसको चुनौती दी थी। विभाग द्वारा एसेसमेंट कर पार्ट आफ वेज सेक्शन दो के तहत आदेश दिया गया। सूत्रों के अनुसार चूंकि डीवीसी ने उस वक्त अन्य पर ईपीएफ काटा नहीं था इसलिए जनवरी 2011 में डीवीसी के बैंक खाता को फ्रीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.