बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। देशव्यापी अभियान के तहत चार लेबर कोड के खिलाफ प्लांट गोलंबर पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को काला दिवस मनाया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा ट्रेड यूनियनें लगातार श्रम-विरोधी, नियोक्ता-समर्थक श्रम संहिताओं का विरोध करती रही हैं। जिन्हें तथाकथित श्रम सुधार और इज आफ डूइंग बिजनेस के नाम पर लाया गया है। 12 फरवरी की ऐतिहासिक आम हड़ताल के बाद भी केंद्र सरकार इन श्रम संहिताओं को वापस लेने या इस मुद्दे पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ कोई सार्थक बैठक करने से बच रही है। सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा श्रम संहिताएं देश के श्रमिकों जो संपत्ति के वास्तविक सृजनकर्ता हैं को फिर से ब्रिटिश औपनिवेशिक काल जैसी शोषणकारी परिस्थितियों में धकेलने का प्रयास हैं। इंटक के अमर कुमार ने कहा वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.