ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, अक्टूबर 4 -- गुवा, संवाददाता। सेल के ठेकेदारों द्वारा ठेका मजदूरों के कथित शोषण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंड मजदूर यूनियन ने ठेकेदारों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार देर शाम गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में ठेका मजदूरों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि गुवा रेलवे साइडिंग में कार्यरत मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ झारखंड मजदूर यूनियन ने दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.