ठेका मजदूरों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य व यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- आईएनएसएमएमएस एंड ईईएफ की ओर से शनिवार को लघु उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन, स्वस्थ कार्य वातावरण तथा कार्यस्थल पर सम्मानजनक एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। आइएनएसएमएमएस एंड ईईएफ के महासचिव रघुनाथ पांडेय उनके साथ रविकांत शुक्ला, संजू महतो तथा शिव लखन सिंह भी मौजूद रहे। श्रमिकों को संबोधित करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री से कॉर्पोरेट तक 'हक की जंग' महासचिव रघुनाथ पांडेय ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक का सुरक्षित,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.