बोकारो, अप्रैल 13 -- सोमवार को बिरसा चौक से बीएसएल प्रशासनिक भवन तक झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के बैनर तले ठेका मजदूरों ने आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। संध्या करीब 5.30 बजे शुरू हुई इस रैली में संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में ठेका मजदूर शामिल हुए। रैली के दौरान मजदूरों ने शोषण व दमन बंद करने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, मेडिकल सुविधा देने तथा सेल प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित 20 प्रतिशत ठेका मजदूरों की छंटनी रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने प्रबंधन प्रतिनिधियों को स्मारपत्र सौंपते हुए कहा कि ठेका मजदूरों की छंटनी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- महिला श्रमिकों को उचित अवसर नहीं मिलने पर जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.