ठेका मजदूरों की छंटनी पर भड़का क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ, आंदोलन की दी चेतावनी
बोकारो, जुलाई 25 -- बीएसएल के कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग के ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की बैठक सुदर्शन कैंटीन में आयोजित की गई। बैठक में संघ के संयुक्त महामंत्री शशिभूषण ने कहा कि आज संयंत्र में उत्पादन से लेकर मेंटेनेंस तक का अधिकांश कार्य ठेका मजदूरों के भरोसे चल रहा है, लेकिन उनके हितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
संघ की चेतावनी उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों की छंटनी की साजिश रची जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक भी मजदूर को काम से हटाया गया तो संघ बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर 2025 से सेंट्रल वेज लागू होना था, लेकिन अब तक मजदूरों को इसका लाभ नहीं मिला है। मजदूरों को समान वेतन, भत्ते, इंसेंटिव, नाइट शिफ्ट अलाउंस, ग्रेच्युटी, आवास एवं शिक्षा भत्ता देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.