ठेका प्रकोष्ठ के श्रमिकों की बैठक में आंदोलन करने का निर्णय
बोकारो, जुलाई 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के ठेका प्रकोष्ठ के श्रमिकों की बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय सेक्टर 3 डी में हुई। जिसकी अध्यक्षता राम आगर सिंह ने की। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने विस्तार से पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग और आगे की कार्ड योजना की एक रिपोर्टिंग पेश करते हुए सभी उपस्थित साथियों से आने वाले दिनों में होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। भारत सरकार के दबाव पर सेल में और बोकारो स्टील में 2027 तक 40% ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश का पुरजोर विरोध किया गया। इसके लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त समिति के निर्णय के आलोक में प्लांट बचाओ ठेका श्रमिकों की रक्षा करने की मांग की। बैठक में प्लांट में ठेका मजदूरों से घर जाकर मालिकों के द्वारा वसूले जा रहे रकम पर भी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.