पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला निवासी टोनी जोशी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके मोहल्ले के हनी जोशी, उसके पिता प्रदीप जोशी और अनुराग राठौर ने तीन अप्रैल की रात आठ बजे ठेका चौकी के समीप रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कर दिया। इसके बाद आरोपी रात नौ बजे लाठी डंडा और बेल्ट लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। जिससे वह लोग घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...