उरई, मार्च 21 -- उरई, संवाददाता। आनन फानन में उच्च श्रेणी के रेलवे स्टेशन का वाहन पार्किंग ठेका निरस्त किए जाने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हाल यह है कि जब से ठेका कैंसिल हुआ हैं, तब से रेल यात्रियों के वाहन िबल्कुल खडे़ नहीं हो पा रहे है। उनका कहना है कि वाहन खड़े न होने से हर रोज उनकी ट्रेनें छूट रही है। इससे आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी हो रही है। शनिवार को झांसी के साथ दतिया दर्शन करने टे्रन से जा रहे कई यात्रियों की गाड़ी इसी चक्कर में छूट गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाया। बीती 20 मार्च को रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक(वाणिज्य) ने उरई पार्किंग ठेका टर्मिनेट किया है।इससे रेल यात्री, जो दुपहिया, चारपहिया वाहन खडे़ कर झांसी, कानपुर, लखनऊ, ग्वालियर के अलावा िवभिन्न जगहों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.