पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में निर्मित सीसी मार्ग व नाला का लोकार्पण मंगलवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। यशवन्तरी देवी मार्ग से राम लढ़ेते दीक्षित के आवास, एलआईयू कार्यालय से ठेका चौकी होते हुए मुनेंद्र दिवाकर के मकान तक बने इस मार्ग की लंबे समय से जर्जर हालत थी। गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां यातायात कार्यालय, ठेका चौकी, एलआईयू कार्यालय और महिला थाना स्थित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन, पुलिसकर्मी और अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि निर्माण से स्थानीय...