गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित जी टाउन वाइंस से मुफ्त में बीयर नहीं मिलने पर शराब ठेका कर्मी से मारपीट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान सेक्टर-31 निवासी रोनिक यादव के रूप में हुई है। ▪️आरोपी रोनिक यादव ने पूछताछ पर बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। रात के समय वह ठेके पर शराब खरीदने गया था। उस समय शराब खरीदते समय उसकी ठेके के कर्मचारियों के साथ बहस हो गई थी। इसी रंजिश में उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, ठेका कर्मचारी विपिन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रोनिक यादव उससे मुफ्त में बीयर मांगने आता था। मना करने पर रविवार सुबह उससे मारपीट की गई है। पहले भी कई बार यह मारपीट कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.