चाईबासा, जुलाई 10 -- नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील के अधीन संचालित कंट्रेक्शन में कार्यरत ठेका मजदूर दशरथी गोप के बैंक खाते से साइबर ठग गिरोह द्वारा 4,489.81 रुपये उड़ाने की घटना सामने आई है। घटना सोमवार को अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट की है। एक ही समय पर स्टेट बैंक एकाउंट से गायब किए गए पैसे को गिरोह के दस अलग-अलग बैंक खाते पर जमा हो गया है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मैसेज देखने के बाद बैंक पहुंचकर स्टेटमेंट निकलवा कर देखा गया तो हकीकत सामने आया। उन्होंने तत्काल शाखा प्रबंधक से मिलकर एकाउंट और एटीएम कार्ड को लॉक कराया। यह भी पढ़ें- खाते से 11.60 लाख की साइबर ठगी दशरथी ने बताया कि साइबर गिरोह ने सबसे पहले रिंकी दास के मोबाइल नंबर से फोन करके उनसे ओटीपी मांगा गया तो उसने देने से मना कर दिया। कुछ देर के बाद पैसे निकासी ...