धनबाद, अप्रैल 20 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह साइडिंग के समीप रविवार सुबह एमसीएएल कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूर ड्यूटी से घर जाने के क्रम में अचानक गश खाकर गिर गया। आनन-फानन में सहकर्मी उसे डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत कर्मी महुदा के पथरगड़िया बस्ती का रहने वाला पटल महतो था। अस्पताल परिसर में मृतक के परिजन एवं पथरगड़िया बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद साढ़े तीन बजे पटल महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल कर्मी का कहना है कि उसे इलाज के लिए सुबह करीब सात बजे लाया गया था। सूचना पाकर बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार अस्पताल पहुंचे व मामले की विस्तृत जानकारी ली।मौके पर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा नेता शेखर सिंह, श्रमिक नेता लगनदेव यादव, सांसद प्रतिनि...