आदित्यपुर, जुलाई 17 -- गम्हरिया। झामुमो प्रखंड समिति ने अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में विजयश्री ऑटोकोम्प लिमिटेड के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूरों को झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी में कार्यरत ठेका मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का लाभ नहीं मिल रहा है। झामुमो ने कंपनी प्रबंधन से ठेकेदार, श्रमिक प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच शीघ्र वार्ता कर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले का आपसी सहमति से समाधान निकालने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...