बोकारो, मई 10 -- जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा ठेकाकर्मियों के छंटनी के खिलाफ कोक ओवेन विभाग में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में महामंत्री बीके चौधरी ने कहा मोदी सरकार को याद रहना चाहिए कि यह विशाखापतनम नही जहां जो चाहा कर दिया बल्कि बोकारो स्टील भगवान बिरसा मुन्डा,सिद्धू कानू की धरती है। जहां अंग्रेजों से गुलामी की आजादी के लिए पहली लड़ाई लड़ी गई थी। बाद मे यह धरती स्व. शिबू सोरेन के नाम से जाने जाना लगा। यह भी पढ़ें- ठेकाकर्मियों के छंटनी के खिलाफ कोक ओवेन में किया गया जनजागरण अभियान ठेकाकर्मियों की स्थिति उन्होने कहा बोकारो स्टील में कार्यरत ठेकाकर्मियों में 90 से 95 प्रतिशत स्थानीय मूलवासी विस्थापित काम कर रहा है। जिनके पूर्वजों ने बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए ओने पोने दाम में जमीन दे दिया था। जिसके कारण ठेका मजदूर का काम करने के अतिर...