ठेकहां में सांसद छोटे लाल खरवार ने किया छठ घाट का लोकार्पण
चंदौली, जून 28 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ठेकहां गांव में रविवार को लेफ्ट कर्मनाशा नहर पर समाजवादी पार्टी सांसद निधि से निर्मित छठ घाट का सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छठ घाट के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सांसद छोटे लाल खरवार ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पहले छठ व्रतियों को घाट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नए छठ घाट के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और पर्व को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से मनाया जा सकेगा। कहा कि समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.