महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर मकानों के सर्वे में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसएलओ/अपर एसडीएम महराजगंज विजय यादव ने मौके पर पहुंचकर मकानों की अंतिम पैमाइश और सर्वे कराकर सत्यापन कराया। इस दौरान अमीन राकेश चंद्रा और हल्का लेखपाल देवेंद्र पटेल मौजूद रहे। एनएच निर्माण की जद में आने वाले मकानों और जमीनों के सर्वे में पहले कई प्रकार की अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। कुछ मकान मालिकों ने आरोप लगाया था कि उनके एक मंजिला मकान को कागजों में दो या तीन मंजिला दर्शा दिया गया है, जिससे मुआवजे की प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोबारा पैमाइश कराने का निर्णय लिया। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.