प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति में चल रहे अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में बुधवार को पहली प्रस्तुति प्रीति श्रीवास्तव कथक के जरिए शिव स्तुति शंकर भोले भाले से की। फिर समूह के साथ उन्होंने ठुमरी साजन मोरे घर आए की भावपूर्ण प्रस्तुति देख श्रोताओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का स्वागत किया। मंत्रमुग्ध करने वाली भाव भंगिमाओं पर कलाकारों का साथ तबले पर रुद्राक्ष श्रीवास्तव, हारमोनियम पर आनंद मिश्र, सर्वोत्तम व मुकेश वर्मा और बांसुरी पर प्रवर टंडन ने दिया।वाराणसी के पं. विशाल कृष्ण ने तीन ताल में आमद, तोड़ा, टुकड़ा व तिहाइयों पर कथक नृत्य की प्रस्तुति से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया तो डॉ. सोहिनी घोष ने राग जोग में विलंबित ख्याल हर-हर महादेव से प्रारंभ कर रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे की प्रस्तुति की। मलिक बंधु, प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.