ठुट्ठी मोहनपुर पंचायत की सरपंच रंजू देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
खगडि़या, मई 19 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुट्ठी मोहनपुर पंचायत की सरपंच रंजू देवी का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 52 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पूर्व खाना बनाने के दौरान रंजू देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। घटना के बाद उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। रंजू देवी अपने सरल स्वभाव एवं सामाजिक कार्यों के लिए पंचायत क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। उनके निधन से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है। सरपंच के निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जिला परिषद सदस्य प्रतिभा कुमारी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, स्थानीय मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.