ठीक होने के बाद भी अस्पतालों में पड़े हैं 43 लावारिस मरीज
देहरादून, अगस्त 8 -- देहरादून। दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में करीब 43 लावारिस मरीज इलाज पूरा होने के बाद भी बिस्तरों पर पड़े हैं। इनमें कई बुजुर्ग भी शामिल है। इनके लिए तत्काल सरकारी संरक्षण केंद्र में भर्ती की व्यवस्था कराने की मांग संयुक्त नागरिक संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और समाज कल्याण मंत्री खजान दास से की है। संगठन सचिव सुशील त्यागी ने पत्र भेजकर कहा कि उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली 2011 के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए संरक्षण केंद्र संचालित करने का प्रावधान है। इसके बावजूद सभी जिलों में ऐसी व्यवस्था नहीं हो पाई है। देहरादून के रायवाला क्षेत्र में संरक्षण केंद्र संचालित है। संगठन का कहना है कि स्वस्थ होने के बाद भी असहाय बुजुर्ग अस्पतालों में रहने को मजबूर हैं, जिससे चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.