ठीक हुआ लीकेज, बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
बांदा, मई 19 -- नरैनी। कस्बे में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या को सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जल संस्थान विभाग हरकत में आ गया है। खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच की और लीकेज और गंदगी की समस्या को दूर कराने की कवायद शुरू कर दी। वार्डों में दूषित पानी की शिकायत मिलने पर जलापूर्ति व्यवस्था की पड़ताल की गई। कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पाइपलाइन की मरम्मत और सफाई कार्य शुरू कराया, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.