संभल, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई कायस्थ में पक्की ठियाबंदी की जमीन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। पीड़ित किसान ने पांच लोगों पर उसकी बोई हुई फसल नष्ट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी शिशुपाल पुत्र रामवीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 8 जुलाई 2024 को राजस्व संहिता 2006 के तहत उसकी भूमि की पक्की ठियाबंदी कराई गई थी। राजस्व निरीक्षक द्वारा 3 जून 2025 को भूमि पर तूंदे (सीमांकन चिन्ह) भी लगवा दिए गए थे। किसान का आरोप है कि इसके बावजूद गांव के ही विनोद, धर्मवीर पुत्र चन्द्रपाल, द्रोपा पत्नी चन्द्रपाल, जागन पुत्र साधू और उदयवीर पुत्र साधू ने चार-पांच दिन पूर्व उसकी ठियाबंदी व...