जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- वर्ष के अंतिम दस दिनों में सर्दी का असर तेजी से बढ़ गया है। कुहासा और शीतलहर ने लौहनगरी को ठिठुरा दिया है। सुबह और रात के समय हालात ज्यादा कठिन हो गए हैं। खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालक सड़कों के किनारे जहां-तहां गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। तेज ठंड के कारण सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रविवार को यह मामूली गिरावट के बाद 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ यह 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण ट्रेन और बसें भी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.