संभल, दिसम्बर 28 -- सर्दी अब लगातार बढती जा रही है। बीते दो दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे और हल्की सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। शनिवार की सुबह भी कोहरे की घनी पर्त छाई रही। ढिठुरन व गलन के कारण लोग बेहाल रहे। शुक्रवार देर रात से ही कोहरे की हल्की परत छा गई थी, जो शनिवार सुबह और अधिक गहरी हो गई। धूप न निकलने के कारण गलन बढ़ गई और सुबह से ही लोग ठिठुरते नजर आए। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिर रहे तापक्रम के चलते सर्दी लगातार बढ़ रही है। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते दिखाई दिए। वाहनों चालको ने हेडलाइट जलाकर संचालन किया। कोहरे और गलन के चलते शहर में सुबह की चहल-पहल भी कम रही। वहीं बाजारों और चौराहों पर सर्दी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.