चतरा, अप्रैल 4 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। इस बार सरकारी विद्यालयों के बच्चे पूरे ठंड के मौसम में विद्यालय से स्वेटर मिलने का इंतजार करते रह गए। इस बार पड़े कड़ाके की ठंड भी पड़ी थी। बच्चे स्वेटर के अभाव में ठिठुर कर विद्यालय पहुंच रहे थे। शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराने से संबंधित आदेश पिछले वर्ष 2025 अगस्त माह में जारी किया था। लेकिन विद्यालयों को स्वेटर सहित अन्य पोषक खरीदारी हेतु राशि आवंटन उपलब्ध नहीं कराया गया था। इस स्थिति में पूरे ठंड के मौसम में विद्यालय के बच्चों को स्वेटर नहीं मिल पाया। जब ठंड का मौसम समाप्त हो गया और गर्मी ने दस्तक दे दिया तब जाकर विद्यालयों को स्वेटर खरीदारी हेतु राशि का आवंटन दिया गया और अप्रैल माह में गर्मी के मौसम में बच्चों को स्वेटर दिया जा रहा है। गर्मी में बच्चों को स्वेटर ...