बांका, जनवरी 11 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से आम जन-जीवन पुरी तरह से ठिठुर सा गया है।ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है।शाम होते ही चारों और कोहरे का असर दिखने लगता है।आम जन-जीवन ठंड से इन दिनों ठिठुर सा गया है।ठंड व कोहरे को लेकर बाजारों में भी मंदी छाई हुई है।तापमान में दिनों-दिन गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।हाड़ गलाने वाली ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हो रही है।वहीं ठंड में दिनों-दिन वृद्धि होने के चलते गर्म व ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है।स्वेटर,जैकेट,इनर,टोपी,मफलर आदि गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर जुट रही है।शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है।लोग ठंड के कारण अपने घरों की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.