भोपाल, जनवरी 15 -- मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के साथ ठंड अपना असर दिखा रही है। कोहरे का दायरा अलसुबह तक सिमटकर रह गया है। शाम ढलने के बाद सर्द हवा का असर हालांकि कम हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है, जिससे ठंड बढ़ रही है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है। जहां 12 और 13 जनवरी की रात को तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब यह घटकर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक इसी तरह ठंड बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।इन जिलों में ठंड ने दिखाए तेवर शहडोल और कटनी में पारा 5 डिग्री से नीचे है, जबकि ग्वालियर-भोपाल की रातें भी सर्द है जिससे ठं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.