शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- शीतलहर की सिहरन भरी रात में जब शहर गहरी नींद में था, तब अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार अपनी पत्नी सौम्या के साथ बेघरों और बेसहारा लोगों की सुध लेने सड़कों पर निकले। शनिवार की देर रात एडीएम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने निराश्रित, असहाय और दिव्यांग लोगों से बातचीत कर उन्हें कंबल वितरित किए। इसके बाद टाउन हॉल में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। यहां साफ-सुथरे बेड और बिस्तरों की व्यवस्था देखी गई, लेकिन इसी रैन बसेरे में एक दृश्य ऐसा था जिसने माहौल को भावुक कर दिया। रैन बसेरे में ठहरी एक बुजुर्ग महिला जब एडीएम से बात करने लगी तो अचानक रो पड़ी। उसने अपनी साड़ी में बंधी एक टैबलेट दिखाते हुए कहा कि कई दिनों से बीमार है, इलाज कराने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। यह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.