कटिहार, जून 21 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसून की रफ्तार फिलहाल थम सी गई है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच लोगों को अभी राहत वाली बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून तक जिले में व्यापक और लगातार बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में उमस भरी गर्मी का असर बरकरार रहेगा और लोगों को चिपचिपी गर्मी से जूझना पड़ेगा। हालांकि बीच-बीच में गरज, चमक और तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दिन में तेज धूप की तपिश से लोगों को आंशिक राहत मिली, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी ने बेचैनी बढ़ा दी। उमस के कारण लोगों की रातों की नींद प्रभाव...