मथुरा, फरवरी 27 -- कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठा. राधिका बिहारी जू महाराज का 21 वां पाटोत्सव एवं होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। आश्रम की अध्यक्षा महामंडलेश्वर राधिका साधिका पुरी जटा वाली माताजी ने बताया कि आश्रम एक दिव्य सिद्ध स्थली है। जहां उनके पूर्ववर्ती संतों ने वृंदावन बिहारी की उपासना कर उनकी प्रेमाभक्ति और कृपा का साक्षात्कार किया। चतुः संप्रदाय के श्रीमहंत फूलडोल बिहारी दास ने कहा कि यहां साधना की शक्ति का एक दिव्य आभामंडल आभासित होता है। इससे पूर्व श्रीरामचरितमानस पारायण की पूर्णाहुति और संत समागम हुआ। साधु, संतों एवं विप्रजनों ने ठाकुरजी के समक्ष अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं अखंड हरिनाम संकीर्तन तथा विश्व शांति के उद्देश्य से महायज्ञ के साथ भव्य नगर शोभायात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.