मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में रास्ते से गाड़ी हटाने एवं साइड करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। यह मामला किसान मजूदर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह से जुड़ा हुआ है। इस मामले में तितावी पुलिस ने पीड़ित दुष्यंत और उसकी मां की तहरीर पर पूरण सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किसान नेता के भाई व बेटा सहित चालक को जेल भेज दिया है। उधर ठाकुर पूरण सिंह ने गांव में ही आगामी 14 मार्च को सम्मान बचाओ पंचायत की घोषणा कर दी है। उधर इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के साथ सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी ठाकुर पूरण सिंह को अपना समर्थन दिया है। साथ ही पुलिस की कार्यवाही की निंदा की है। पुलिस की इस कार्रवाई से किसान संगठन में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि तित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.