ठाढ़ी परमेश्वरी मंदिर से डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी
मधुबनी, जून 17 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ठाढ़ी परमेश्वरी मंदिर में मंगलवार की आधी रात को अपराधियों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट की कुंडी, ताला और जंजीर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के माता के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस दुस्साहस से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इधर इस चोरी मामले में पुलिस तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंदिर के पुजारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर के एक कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसके लॉकर से देवी के चांदी के दो चेन, मुकुट और दो आंखें निकाल लीं। इसके अलावा माता को चढ़ावे में मिले अंचरी (वस्त्र) और अन्य सामान घटना स्थल पर यत्र-तत्र बिखरे पड़े मिले। अहले सुबह जब पुजारी अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.